लखनऊ. एक बार फिर चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्षी दल सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसे लेकर विपक्ष और सत्ताधारी दल भाजपा आमने-सामने है. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है. पंकज चौधरी ने कहा, ‘तुष्टिकरण’ से मिल रही हार, संवैधानिक संस्थाओं को कहते हैं बेकार!

इसे भी पढ़ें- मौत से खिलवाड़! हाईटेंशन लाइन के खंभे में चढ़ी महिला, घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की कुंठा में संवैधानिक संस्थाओं को कोसना बंद कीजिए. आपकी राजनीति अब सिर्फ भ्रम फैलाओ और अपनी विफलताओं को छिपाओ, तक सीमित रह गई है. क्या आप अपनी मनगढ़ंत कहानियों से चुनाव जीतना चाहते हैं? भ्रम फैलाने की आपकी सारी कोशिश बेकार है, क्योंकि यूपी की जनता को आपका गुंडाराज और परिवारवाद अच्छे से याद है. प्रदेश की जनता पीडीए के जुमले में नहीं आने वाली, सत्ताइस में सूपड़ा साफ होना तय है.

इसे भी पढ़ें- अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि… अखिलेश यादव ने बंगाल नतीजों पर भाजपा पर घेरा, चुनौती के साथ दे डाली चेतावनी

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा, बंगाल से मिली वोट की चोट से बौखलाया विपक्ष! बंगाल की जनता ने वोट की जो चोट दी है, उसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिखाई देने लगा है. विपक्ष के हौसले इस कदर पस्त हैं कि वे अभी से हार के बहाने गढ़ने में जुट गए हैं. चाहे जितने भी बहाने बना लें, 2027 में यूपी की जनता इस बार सपाइयों की ‘भय की दुकान’ पर हमेशा के लिए अलीगढ़ी ताला लगाने का मन बना चुकी है.