लखनऊ. भाजपा सरकार विकास के लाख दावे करती है, लेकिन दावे केवल हवा-हवाई ही साबित होते नजर आ रहे हैं. विकास की स्थिति ऐसी है कि विकास भी खुद का विकास देखकर शर्मा जाए. ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि राजधानी लखनऊ के VIP इलाके CG सिटी इकाना स्टेडियम के पास 100 मीटर की सड़क धंस गई. जिसे लेकर कांग्रेस ने भी तीखा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- डूब गया BJP का विकास! गंगा एक्सप्रेस-वे पर जलभराव होने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, नाव और स्विमिंग सूट की कर दी डिमांड

कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि लीजिए, देख लीजिए भाजपा सरकार के ‘स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर’ को. यह हालात राजधानी लखनऊ के VIP इलाके CG सिटी, इकाना स्टेडियम के पास के हैं. महज एक-दो बारिशों में ही 100 मीटर की सड़क पूरी तरह से धंसकर जमींदोज हो गई.

इसे भी पढ़ें- अस्पताल है या अखाड़ा? तीमारदार की पिटाई का VIDEO वायरल, वार्ड बॉय पर मारपीट का आरोप

आगे कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार की परतों को छिपाने के लिए ऊपर से काली पन्नी डाल दी गई है, ताकि जनता का ध्यान न जाए! सोचिए जब लखनऊ के पॉश इलाकों का ऐसा हाल है तो दूर-दराज के जिलों और गांवों में विकास के नाम पर क्या गदर काटा जा रहा होगा?