हमीरपुर. एक सड़क बनाने को लेकर स्कूली बच्चे (Gen-Alpha) और उनके परिजन ज़िलाधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर कर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा और उसके प्रशासन को अहंकारी बताया, जो जनता की पहुंच से दूर है.

इसे भी पढ़ें- कचरा बनेगा कमाई का जरियाः लखनऊ यूनिवर्सिटी के शोध में सामने आई नई उम्मीद, जानिए कैसे कचरा और गोबर बन सकता है आय का साधन

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भाजपा के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द ही नहीं है. भाजपा ‘जन-तंत्र’ को ‘धन-तंत्र’ मानकर सिर्फ दोहन और दमन में विश्वास करती है. उप्र के हमीरपुर में एक सड़क बनने को लेकर जब सालों से कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्कूली बच्चों ने ज़िलाधिकारी के कार्यालय पर प्रभावशाली प्रदर्शन करके दिखा दिया कि ‘भाजपा का अहंकारी शासन-प्रशासन’ यदि जनता तक नहीं पहुंचेगा तो जनता उन तक पहुंच जाएगी.

आगे उन्होंने कहा कि भाजपाई ऊपर-से-नीचे का जो ‘एकतंत्र बनाना’ चाहते हैं, वो अब और नहीं चलेगा. जन-प्रतिनिधि हो या लोक सेवक, अब सबको ये समझना ही होगा कि ‘लोकतंत्र’ नीचे-से-ऊपर की ओर जाता है. अब हमारा यही समाजवादी मूल्य सबको अपनाना ही होगा कि ‘समाज के लिए सत्ता है’.

इसे भी पढ़ें- रिश्वत खिलाओ, खुद को बचाओ! कनिष्ठ सहायक ने ली घूस में मोटी रकम, जानिए फिर रिश्तखोर कैसे चढ़ा एंटी करप्शन के हत्थे

उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा हमेशा सत्ता के लिए समाज का दुरुपयोग करती है, जबकि समाजवादी सिद्धांत कहता है कि समाज के उत्थान और कल्याण के लिए सत्ता का सदुपयोग किया जाना ही शासन-प्रशासन के औचित्य को सिद्ध करता है. यदि जन-कल्याण नहीं तो सरकार नहीं!