कानपुर. नदी नहाने गए 2 सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. वहीं 2 युवकों को मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बचा लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा सरकार में किसान परेशानी में…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- इनके राज में खेती करना मुश्किल हो गया
बता दें कि घटना थाना पनवाड़ी क्षेत्र में स्थित झारखंड धाम की धसान नदी में उस वक्त घटी, जब 3 भाई अपने साले और बेटे के साथ घूमने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जीतेंद्र अपने बेटे सिद्धांत के साथ नहाने लगे. इस दौरान दोनों डूबने लगे. जीतेंद्र ने बचाने के लिए आवाज लगाई तो भाई रंजीत ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान रंजीत ने गांव वालों की मदद से भतीजे सिद्धांत को बाहर निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी पता करके बताएं कि…करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का VIDEO शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, मांगा जवाब
वहीं जीतेंद्र को डूबता देख छोटा भाई राजा भी नदी में बचाने के लिए कूद गया. इस दौरान जीतेंद्र और राजा गहरे पानी में समा गए. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया. घंटों मशक्कत के बाद दोनों भाई की लाश बरामद कर ली गई.

