लखनऊ. सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. इस दौरान ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर उपहार के तौर पर सलाह दी है. ओपी राजभर ने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.
इसे भी पढ़ें- लव के लाइफ की कुर्बानीः प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, जानिए मोहब्बत से लेकर मौत तक की कहानी
ओपी राजभर ने कहा, बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं. आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है. हम भला क्या दे सकते हैं आपको. मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं. इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा.
इसे भी पढ़ें- PCS से IAS बने अफसरों को मिली नई तैनाती, 29 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए. एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा. आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए. गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए. नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए. बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए. खेत में जाकर खुद किसानी समझिए.
इसे भी पढ़ें- ‘BJP ने किसानों को दिया धोखा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण संकट में किसान
आगे ओपी राजभर ने कहा, हां ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए. ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे, लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा. अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है. हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं. बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से. ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

