लखनऊ. पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) बने कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. जारी आदेश के मुताबिक पीसीएस से आईएएस अफसर बने कुल 29 अफसरों को नई तैनाती दे दी गई है. जारी सूची के मुताबिक डॉ. विश्राम अपर आयुक्त मीरजापुर मंडल बनाए गए हैं. हर्ष देव पाण्डेय परीक्षा नियंत्रक, UPPSC, प्रयागराज, अशोक कुमार कनौजिया संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण, शैलेन्द्र कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर, पुष्प राज सिंह सचिव विकास प्राधिकरण, गोरखपुर और नरेंद्र बहादुर सिंह को ADM, लखीमपुर खीरी में तैनात किया गया है.

इसके अलावा संजय कुमार सिंह को ADM, मुजफ्फरनगर, संतोष बहादुर सिंह ADM, सहारनपुर, राज कुमार द्विवेदी अपर आयुक्त विंध्यांचल मंडल, मीरजापुर, पंकज वर्मा सचिव विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी एवं DDC, देवरिया, सुशीला अपर आयुक्त कानपुर मंडल, कानपुर, अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद और आलोक कुमार को ADM, गोण्डा की जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़ें : सहारनपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का करेंगे शुभारंभ

साथ ही अमिल सिंह को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ, वैभव सिंह ADM, कुशीनगर, प्रियंका सिंह कमांडेंट, सेन्ट्रल सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ, विवेक श्रीवास्तव सचिव विकास प्राधिकरण, लखनऊ, अमित कुमार ADM, कानपुर देहात, योगा नन्द पाण्डेय ADM, अयोध्या, सुनील कुमार वर्मा अपर आयुक्त राज्य कर, लखनऊ, प्रदीप कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर, गरिमा स्वरूप विशेष कार्याधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अमित कुमार अपर आयुक्त मेरठ मंडल, मेरठ, संदीप कुमार ADM, हापुड़, पूनम निगम उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, राकेश कुमार सिंह ADM, लखनऊ और डॉ. नितिन मदान बतौर ADM, रामपुर तैनाती दी गई है.