देहरादून. नेता विपक्ष यशपाल आर्य का छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज सरकार के कानों में गूंज रही है. भाजपा की नींद उड़ गई और लाख कोशिशों के बाद भी पीएम मोदी की छवि सुधर नहीं पा रही है. वहीं लोगों के मन में राहुल गांधी के प्रति भरोसा बढ़ता ही जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी या डीलर की गद्दी?’ कांग्रेस के इस तंज से सत्ता के गलियारों में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी जी ने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में राजनीति की पिच बदलने जा रही है, और देखते देखते हवाओं ने अपना रुख बदल लिया, राहुल गांधी जी मुस्करा रहे हैं और भाजपा की नींद उड़ी हुई है. पूरा सरकारी तंत्र, पूरी मीडिया, पूरा IT Cell लाख कोशिशों के बाद भी मोदी जी की छवि सुधार नहीं पा रहा है, छात्रों की गूंज पूरी सरकार के कानों में गूंज रही है.

इसे भी पढ़ें- देहरादून कांग्रेस में टिकट का ‘दंगल’: युवाओं ने ठोकी ताल, खतरे में इन 2 सीटों के पुराने धुरंधर

यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं राहुल जी तो पूरी तरह बदल गये हैं, मैं कहता हूं राहुल जी तो वैसे ही हैं बस आप लोगों के देखने का नज़रिया बदल गया है, धीरे-धीरे और बदलेगा आपका नजरिया, मोदी जी और आप्रसंगिक होते जायेंगे, राहुल जी में लोगों का भरोसा और बढ़ता जायेगा.