रायबरेली। जनपद में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक में सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र का है। जहां, देदौर गांव के पास स्थित पटेल इंटर कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूग लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: रायबरेली आबकारी विभाग में बड़ा खेल उजागर, रेलवे स्टेशन की मॉडल शॉप गायब, बेलीगंज की बिक्री बढ़ाने का आरोप
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रायबरेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

