अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की. उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पत्रक सौंपा. इस दौरान शिवपाल यादव ने शिक्षकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में आई मौतः तीसरी मंजिल से नीचे गिरा 2 साल का मासूम, उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना…

बैजनाथ यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. विशेष रूप से वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय न मिलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अनिवार्य की गई टीईटी (TET) परीक्षा का भी विरोध किया. यादव के अनुसार, 20, 40 या 60 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को इस उम्र में दोबारा परीक्षा के लिए बाध्य करना अनुचित है.

इसे भी पढ़ें- एक गलती और 3 जिंदगी खत्म..! बारात जाने के लिए कार से निकले 5 लोग, हुआ कुछ ऐसा कि तीन लोगों की थम गई सांसें

उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, क्योंकि परीक्षा में असफल होने पर नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने इन सभी मुद्दों पर शिवपाल यादव से विस्तार से चर्चा की. शिवपाल यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों की इस लड़ाई को मजबूती से उठाएगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी. शिक्षक नेता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो शिक्षक संघ एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.