संतकबीरनगर। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, धारदार हथियार से बभनी गांव में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगाई। तोड़फोड़ और आगजनी से इलाके में तनाव बढ़ गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के बखिरा थाना क्षेत्र का है। जहां बभनी गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर देर रात आनंद नाम के एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा किया और आरोपी के घर में आग लगा दी।

READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

मुर्गा काटने वाले छूरी से रेता गला

छानबीन के दौरान पता चला कि एक शादी समारोह में कुछ दिन पहले आनंद की भांजी से नासिर अली ने छेड़खानी की थी। आनंद ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद नासिर उसके खून का प्यासा हो गया और मारने की योजना बनाने लगा। घटना के दिन आनंद कुछ सामान खरीदकर बभनी चौराहे से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान नासिर अली वहां पहुंचा और मुर्गा काटने वाले छूरी से आनंद गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

READ MORE: ‘काउंटिंग सिस्टम फेल था…’, राम मंदिर चंदा गबन मामले में नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा दावा, कहा- निर्देशों का 10% से ज्यादा पालन नहीं हुआ

आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को जैसे तैसे करके समझाया। परिजन और ग्रामीण ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़ गए है। वहीं मृतक के पत्नी का कहना है कि हमको जान के बदले जान चाहिए। एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।