लखनऊ। मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि अखिलेश यादव की छवि सुधारने के लिए PR कंपनी हायर की गई थी। PR कंपनी को घोटाले की रकम से पेमेंट किया गया था। अब घोटाले का फंड यूपी कैसे आ सकता है, जब सरकार ही नहीं बची? यही वजह रही कि ढाई महीने I-PAC से काम कराने के बाद अखिलेश जी ने I-PAC को नमस्ते कर दिया।

अखिलेश की छवि सुधारने के लिए PR कंपनी

मंत्री राजभर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज बताता हूं, अखिलेश यादव की I-PAC को हटाने की कहानी। ममता दीदी ने I-PAC नाम की एक पॉलिटिकल स्ट्रैटजी कंपनी हायर की। उस कंपनी को काम देने के साथ ही ममता दीदी ने यूपी में सपा के लिए कॉम्प्लीमेंट्री काम करने का निर्देश दिया।

READ MORE: ‘लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं…’, कुरारा का नाव हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, कहा- जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढें

ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार I-PAC की पूरी फंडिंग पश्चिम बंगला में ममता बनर्जी की सरकार में हुए 2700 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाले से हो रही थी। तमाम जांचों में यह बात सामने आई है कि हवाला के जरिए I-PAC को फंडिंग हो रही थी और ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा था। पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले का यही फंड हवाला के जरिए I-PAC की यूपी विंग को आना था, जो सपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करता।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: CM योगी ने भारतीय सेना को दी बधाई, कहा- हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति

जवाब दीजिए अखिलेश जी?

अखिलेश जी के लिए दुखद घटना यह हो गई कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी हार गई। अब घोटाले का फंड यूपी कैसे आ सकता है, जब सरकार ही नहीं बची? यही वजह रही कि ढाई महीने I-PAC से काम कराने के बाद अखिलेश जी ने I-PAC को नमस्ते कर दिया। जवाब दीजिए अखिलेश जी?