वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने काशी को 6,330 करोड़ से अधिक की लागत वाली 163 परियोजनाओं की सौगात दी। वहीं दूसरे दिन पीएम हरदोई में यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात प्रदेशवासियों को देने जा रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन किया।
पीएम मोदी ने किया दर्शन पूजन
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हर हर महादेव ! काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो ! काशी की जनता को पुनः नमन 🙏
READ MORE: मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
योगी ने पीएम का जताया आभार
बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे न केवल यूपी के आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा बल्कि यह यूपी की लाइफ लाइन भी बनेगा। जिसको लेकर सीएम योगी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद की तपोभूमि हरदोई से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को कल नई गति प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से 594 किलोमीटर लंबे व 6-लेन (8-लेन तक विस्तारित) गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होगा।
यह एक्सप्रेस-वे देश में विश्वस्तरीय अवसंरचना के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गांव, किसान, उद्यम और युवाओं को जोड़ने वाली यह ‘जीवन रेखा’ अवसरों को दूरी से मुक्त करेगी और विकास को गति देगी। प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों को बधाई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

