प्रयागराज. एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में महिला और एक युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- नाव की व्यवस्था करवा दीजिए ब्रजेश पाठक जी! CHC में भरा घुटनों तक पानी, मरीजों का हाल-बेहाल, बारिश में बहा योगी सरकार का विकास

बता दें कि घटना मिर्जापुर राजमार्ग पर धरांवनारा के पास उस वक्त घटी, जब एक महिला अपने पति के साथ विंध्याचल धाम से दर्शन कर ऑटो में सवार होकर अपने घर के लिए लौट रही थी. इसी बीच एक युवक भी बाइरक से अपने घर जा रहा था. तभी ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

इसे भी पढ़ें- मित्र अखिलेश जी, आप मसखरेपन पर…अखिलेश यादव के पोस्ट पर ओपी राजभर का तंज, जानिए मंत्री ने ऐसा क्या कहा?

वहीं लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला और एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान रंजू देवी (35) और दीपक सिंह (22) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.