रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरमऊ ग्राम सभा के पूरे दुर्गा सिंह मजरे में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. इस मामले में मृतक के ससुर पर आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र सिंह को चाकू लगने की बात सामने आई है. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : योगी जी…ये है आपका जीरो टॉलरेंस! बिना कोई कारण बताए पुलिस वालों ने नाबालिग की पिटाई कर तोड़ा हाथ, खाकी वाले ‘गुंडों’ पर कब लगेगी लगाम?
हिरासत में सास-ससुर
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

