रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने 16 वर्षीय किशोर का जटिल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है. युवक ने करीब चार महीने पहले तेजाब पी लिया था. इससे उसके पेट का निचला हिस्सा सिकुड़ गया था और खाना आगे नहीं जा पा रहा था.
इसे भी पढ़ें- UP में हमारी सरकार बनने पर…आशा वर्कर्स की मांग का समर्थन करते हुए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, CM योगी से कर दी बड़ी मांग
बता दें कि युवक मुरार मऊ, ऊंचाहार का रहने वाला है. जिसने तेजाब पी लिया था. हालत गंभीर होने के कारण वह मुंह से खाना नहीं खा पा रहा था. उसे एक पाइप के जरिए छोटी आंत में खाना दिया जा रहा था. परिवार को चिंता थी कि वह दोबारा सामान्य खाना कब खा पाएगा.
27 जुलाई 2026 को एम्स रायबरेली के जनरल सर्जरी विभाग की यूनिट-1 ने युवक का ऑपरेशन किया. डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से पेट को छोटी आंत से जोड़ दिया. इससे खाना पेट से आगे जाने लगा. ऑपरेशन के बाद अब युवक मुंह से खाना खा पा रहा है. उसका वजन भी बढ़ रहा है और उसे खाना खाने में कोई खास परेशानी नहीं हो रही है. इससे युवक और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है.
इसे भी पढ़ें- चुनाव, चुनौती और चेतावनी: मिल्कीपुर के पूर्व विधायक 27 के चुनावी रण में ठोकेंगे ताल, बाबा गोरखनाथ ने बयान देकर बढ़ाई सियासी सरगर्मी
एम्स रायबरेली की निदेशक डॉ. अमृता जैन ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी. ऑपरेशन डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया. डॉ. अमृता जैन ने कहा कि एम्स रायबरेली में आगे भी दूरबीन तकनीक से जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे. इससे रायबरेली और आसपास के लोगों को इलाज के लिए दूर बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा.

