रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में एक एलपीजी गैस एजेंसी के मालिक का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक खुद को ठाकुर समुदाय से बताते हुए कहता है कि, “ये ठाकुरों की एजेंसी है, जो उखाड़ना चाहे उखाड़ ले, जो करना है कर ले.” यह अब जातिगत दबंगई का प्रतीक बनता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- मकान बना ‘श्मशान’: अचानक भर-भराकर गिरी घर की छत, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

बता दें कि कुछ महीनों पहले कानपुर के HDFC बैंक पनकी शाखा में भी ऐसा ही विवाद सामने आया था. जहां एक महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने ग्राहक से बहस के दौरान कहा था, “ठाकुर हूँ मैं, बक…..मत करना.” , जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में जाति आधारित दबंगई पर बहस छिड़ी हुई थी.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता के साथ जिंदगी खत्मः सांड के हमले में पिता की गई जान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बेटी का भी साथ करना पड़ा अंतिम संस्कार…

अब रायबरेली का यह नया वीडियो उस विवाद को और भड़का रहा है. लालूपुर के गैस एजेंसी मालिक का वीडियो कथित तौर वे अपनी एजेंसी को “ठाकुरों की” बताते हुए सीधे धमकी दे रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना एक बार फिर सवाल उठा रही है कि क्या जाति का नाम लेकर धमकियां देना सामान्य हो गया है? बैंक हो या गैस एजेंसी, पेशेवर जगहों पर जातिगत बयानबाजी और दबंगई की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने मांग की है कि पुलिस तुरंत एक्शन ले और ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाए.

देखें वायरल वीडियो-