रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. मछली शहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने रायबरेली पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कंगना रनौत के एक बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- जमीन पर उतरकर जीत की तैयारी! 2 महीने में CM योगी ने नाप डाली 100 विधानसभा सीटें, दूर-दूर तक नहीं है सपा

डॉ. सोनकर ने विशेष रूप से जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बाद संसद में दिए गए उस बयान की निंदा की, जिसमें कहा गया था कि गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देते हैं. उन्होंने इस बयान को असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया.

इसे भी पढ़ें- कागजों में कानून का राज! संदिग्ध अवस्था में मिली हिस्ट्रीशीटर की लाश, सिर पर चोट के निशान, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

रायबरेली में डॉ. रागिनी सोनकर लाल जी सोनकर के परिजनों से मिलने आई थीं. लाल जी सोनकर की मौत लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में हाथ की टूटी हड्डी के ऑपरेशन के दौरान हो गई थी. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और डॉ. सोनकर ने परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.