कुलदीप सिंह, फतेहपुर. थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अस्ती जाने वाले कच्चे मार्ग परएक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान एक हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है, जो हाल ही में अप्रैल माह में ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था.

इसे भी पढ़ें- जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अस्ती के कच्चे मार्ग पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर के पीछे चोट का गंभीर निशान पाया गया. पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक शराब की बोतल, चार प्लास्टिक के ग्लास, नमकीन के पैकेट और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है. इन सभी साक्ष्यों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया है.

इसे भी पढ़ें- जिंदगी में ‘जहर’ घोलने की साजिश! फर्जी बिल तैयार कर नकली दवा को बाजार में उतारने की थी तैयारी, FSDA ने गिरोह का किया भंडाफोड़

​मृतक की शिनाख्त रामप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसजीवन गुप्ता निवासी राधानगर के रूप में हुई है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक थाना राधानगर का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ पहले से ही चोरी एवं नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज थे. वह लगभग तीन महीने पहले यानी 10 अप्रैल 2026 को ही कारागार से रिहा हुआ था. पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया है. पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- वे तुम्हारे जैसे सियारों का…अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर दिनेश प्रताप का राहुल गांधी पर हमला, जानिए मंत्री ने ऐसा क्या कहा?

​अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. प्रकरण में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रचलित है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.