रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एक तिलक समारोह में उस समय हड़कंप में बदल गया, जब 3 दर्जन से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. उल्टी-दस्त के बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें- हम उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जनगणना को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
बता दें कि पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेंडा स्थित जिलेदार ग्रीन मैरिज लॉन का है, जहां कस्बा शिवगढ़ निवासी राजन गुप्ता ने अपने पुत्र स्वप्निल गुप्ता के तिलक समारोह का आयोजन किया था. बताया जा रहा है कि समारोह में परोसे गए दूषित भोजन को खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें- प्यार के लिए सारी हदें पार! प्रेमी से शादी कराने की जिद में टंकी पर चढ़ी युवती, 2 घंटे किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…
वहीं आनन-फानन में सभी बीमारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

