रायबरेली. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने हमले के लिए शंकराचार्य और उनके शिष्य को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं अब हमले को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान सामने आया है.

इसे भी पढ़ें- ‘दोनों ने ही मिलकर…’, चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर लगाए गंभीर आरोप

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हमले को लेकर कहा, उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है. हमला एक बड़ा ड्रामा है. यह सुरक्षा पाने या सहानुभूति लेने का सिर्फ एक तरीका है. उनके खिलाफ चल रहे केस को मजबूत करने के लिए ये साजिश रची गई है. मामले की जांच होने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड

कब हुआ हमला

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त हुआ है, जब वे प्रयागराज जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मौका देखकर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जैसे-तैसे आशुतोष ब्रह्मचारी खुद को बचाने के चक्कर में भागे और ट्रेन के बाथरूम में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया, तब जाकर उनकी जान बची.

उसके बाद बाथरूम के अंदर से ही घायल अवस्था में जीआरपी को फोन किया और हमले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और इलाज के लिए भिजवाया. आशुतोष ब्रह्मचारी ने शिकायत कर दावा किया है कि उन पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य ने हमला करवाया है. हमलावरों ने जान से मारने की कोशिश की.