रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. लखनऊ से प्रयागराज जाते समय अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को सारस चौराहे पर कुछ देर के लिए रुके. स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- साक्षात ‘देवदूत’ बने RPSF जवान: पहियों के नीचे पहुंच चुकी थी महिला, पलक झपकते ही टल गया खौफनाक हादसा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की.

इसे भी पढ़ें- जो लोग कभी कहते थे, कौन चंद्रशेखर? उन्हें… मायावती के बयान पर चंद्रखेखर आजाद का पलटवार, जानिए ऐसा क्या बोल गए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—फॉर्मूले पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी का मुद्दा आज देश की राजनीति के केंद्र में है. वंचित और पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाए बिना लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता.