रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहरी (मजरे गुलुपुर) के निकट स्थित नदी में नहाते समय एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जितेंद्र लोधी (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बछरांवा थाना क्षेत्र के सेरी गांव का निवासी था.इ

इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में गुंडाराज! बाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की पिटाई, थूक चटवाया, जूते में पानी भरकर पिलाया, ऐसे ‘रामराज’ लाएंगे योगी जी?

बता दें कि रविवार की दोपहर जितेंद्र अपने पांच करीबी दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने और नहाने गया था. गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक नदी में उतरे. बताया जा रहा है कि नदी के उस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है और पानी की धार भी तेज थी. नहाते समय जितेंद्र का पैर फिसला और गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- अपनी भाषा और व्यवहार में…राजकुमार भाटी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने दिए निर्देश, 2027 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

वहीं स्थानीय लोगों ने जितेंद्र को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया है. वह परिवार का इकलौता बेटा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था.