जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौड़िया (पश्चिमी) में एक लेखपाल पर पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नाली खेत के बीच से निकालने की धमकी दी

कौड़िया गांव निवासी मोहम्मद जावेद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल सौरभ सेठ ने जमीन की सही पैमाइश करने के बदले रिश्वत मांगी और पैसे न देने पर नाली खेत के बीच से निकालने की धमकी दी।

READ MORE: सड़क पर दौड़ी मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दारोगा समेत 2 की चली गई जान

लेखपाल ने गाली देकर भगा दिया

पीड़ित का आरोप है कि गरीबी का हवाला देने पर लेखपाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां देकर भगा दिया। मोहम्मद जावेद ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में पैमाइश के नाम पर लगातार अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।