शाहजहांपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार ठोकर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- BJP का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, केवल… मुकेश सहनी का सरकार पर हमला, संजय निषाद को भी दे डाली खुली चुनौती

बता दें कि घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर उस वक्त घटा, जब अजीत यादव नाम का युवक किसी काम के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर में बिठाकर ले जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर में सवार चारो मजदूर और अजीत यादव नीचे जा गिरे. इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे लगी प्रेशर मशीन अजीत यादव के ऊपर गिर गई. प्रेशर मशीन के नीचे दबने से अजीत की मौके पर ही जान चली गई.

इसे भी पढ़ें- दुकान का शटर खोलते ही मालिक की मौत : अंदर जाते ही हुए बेहोश, मचा हड़कंप, जानिए क्या है वजह

वहीं घटना में चारो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.