लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए एक पोस्ट में राजभर ने आरोप लगाया कि शिवपाल यादव, अखिलेश यादव की ही भाषा बोल रहे हैं और बहुजन समाज के सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने “यादवनीति” की ऐसी घुट्टी पिलाई कि अब वह उसी सोच और भाषा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर शिवपाल यादव को गाली-गलौज और अभद्र भाषा से दूर रहना चाहिए।
READ MORE: आगरा में खौफनाक वारदात: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश,कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी
“वाईपी यानी यादववादी पार्टी”
सुभासपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी को “वाईपी यानी यादववादी पार्टी” बताते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसे बहुजन समुदायों का अपमान किया जाता रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज भी गांवों में इन वर्गों के लोगों को सामाजिक भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
दलितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह दलितों और पिछड़ों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। उन्होंने मेरठ में दलितों के कथित अपमान और पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि उनकी आवाज उठाने पर उन्हें गालियां भी सुननी पड़ें, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगे।
READ MORE: आगरा में खौफनाक वारदात: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश,कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी
अपने चाचा को भजन सिखाएं अखिलेश
उन्होंने कहा, “हम गालियां भी सह लेंगे और लाठियां भी, लेकिन अपने समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।” पोस्ट के अंत में राजभर ने अखिलेश यादव से अपील करते हुए कहा कि वह अपने चाचा शिवपाल यादव को भजन सिखाएं, क्योंकि उनकी उम्र में गाली-गलौज और अशोभनीय भाषा शोभा नहीं देती।

