सीतापुर. सीएम योगी बेटियों ने एक बयान में कहा था कि जो भी बेटियों के साथ गलत करेगा, उसके लिए उनकी पुलिस और सिस्टम अगले चौराहे पर यमराज बनकर खड़े रहेंगे. उसके बाद भी बेटियों के खिलाफ जुर्म रुकने के नाम नहीं ले रहे. हर रोज कहीं न कहीं बेटियों के साथ दिल दलला देने वाली अपराधिक घटनाएं सामने देखने को मिलती है. उसके बाद भी योगी सरकार जीरो टॉलरेंस का राग अलापने से थकती नहीं. विज्ञापनों में बेटियों के सुरक्षा के दावे चमचाते नजर आते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत भयावह है. ऐसा ही मामला सीतापुर से सामने आया है. 4 दिन से लापता चल रही किशोरी की लाश जंगल में फांसी के फंदे से लटकी मिली है.
इसे भी पढ़ें- नशे में थे क्या जिम्मेदार? फतेहपुर में PWD कार्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बता दें कि किशोरी 4 दिनों से लापता थी. जिसकी तलाश में परिजन जुटे हुए थे. इन सबके बीच कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, तभी उन्हें एक लड़की की लाश फांसी के फंदे से पेड़ पर लटकी दिखाई दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई. जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की लाश को पीएम के लिए भेज दिया. घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
इसे भी पढ़ें- मलबे में ‘जिंदगी’ की तलाश: THDC की निर्माणाधीन टनल से एक और श्रमिक को निकाला गया बाहर, 2 श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर 4 दिनों तक नाबालिग थी कहां? आखिर वो जंगल क्या करने आई थी? जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि किशोरी की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है.


