सोनभद्र. जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का दोहरा चरित्र अब…महिला आरक्षण को लेकर केशव मौर्य का करारा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो पर क्या बोल गए…

बता दें कि पूरा मामला करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव का है. जहां रहने वाली प्रीति राजभर ने अपने 2 बेटों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी. तीनों की लाश देखने के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गई. जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों की लाश को घर में फांसी के फंदे से लटका पाया.

इसे भी पढ़ें- BJP का अत्याचार और भ्रष्टाचार…स्मार्ट मीटर का फैसला वापस लेने पर अखिलेश यादव का तंज, आंदोलन की चेतावनी देते हुए कही बड़ी बात

उसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को फंदे से नीचे उतरवाया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय प्रीति राजभर, बेटा आयांश (6 माह) और बेटा आर्यन (4 साल) के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में पता चला है कि आए दिन घरेलू विवाद हुआ करता था. हालांकि, मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.