लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रश्नपत्रों की चर्चा और विश्लेषण पर सख्त रोक लगाई गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
इन पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्र या उससे जुड़ी किसी भी सामग्री को साझा करना दंडनीय माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। परीक्षा सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक, लिखित या मौखिक रूप से प्रसारित करना अपराध माना जाएगा। अनधिकृत रूप से परीक्षा सामग्री रखने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा की निष्पक्षता के लिए फैसला
बोर्ड ने यह भी कहा कि यह प्रतिबंध परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगाया गया है। परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट ले जाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह निर्देश उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत जारी किया गया है।
READ MORE: योगी सरकार की पहल से सिविल सेवा का सपना होगा साकार, IAS-PCS नि:शुल्क कोचिंग के लिए युवाओं में बढ़ा उत्साह
UPPRPB ने एक्स पर किया पोस्ट
UPPRPB ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं से पूर्व परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेंट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियाँ सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।
READ MORE: ‘भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता त्रस्त…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी, हर वर्ग परेशान और पीड़ित
कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, पुनरुत्पादित, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है, या परीक्षा केंद्र प्राप्त करायी गयी मूल ओ०एम०आर० शीट को ले जाते हुए पाया जाता है, या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है, तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

