लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक की पहचान दीपू पाल निवासी काकोरी के रूप में हुई है।

फैक्ट्री में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फैक्ट्री में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

READ MORE: हत्या, दुष्कर्म और… 6 वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, रहस्यमय तरीके से हुई थी लापता

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।