लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने जनगणना 2027 को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
7 से 21 मई तक मकानों का सूचीकरण
जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 7 से 21 मई तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की जनगणना होगी। भारत की जनगणना 2027 देश की पहली पूरी तरह ‘डिजिटल जनगणना’ होगी। जिसमें मोबाइल के जरिए डेटा जुटाया जाएगा, जिससे सही और विस्तृत जानकारी मिलेगी।
READ MORE: हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में मिला युवक-युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
पहली जनगणना वर्ष 1872 में शुरू हुई थी
भारत में पहली जनगणना वर्ष 1872 में शुरू हुई थी और यह देश की 16वीं तथा आजादी के बाद 8वीं जनगणना होगी। शीतल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। खास बात यह है कि इस बार देश में पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

