मयंक शर्मा, फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुभाष तिराहा क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा राकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी मूर्ति देवी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरी मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक राकेश यादव पूर्व कांग्रेस विधायक जगदीश यादव के पुत्र थे। जगदीश यादव 1980 के दशक में शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। दोनों को परिजन तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: प्यार, धोखा और मर्डर: बिजनौर में तलाकशुदा नर्स की गला घोंटकर हत्या, शादी की जिद बनी मौत की वजह

दोनों मानसिक तनाव से गुजर रहे थे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक राकेश यादव की पत्नी मूर्ति देवी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। वहीं राकेश यादव पर भी एक मुकदमा चल रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के सुभाष चौराहे के समीप राकेश यादव एवं उनकी पत्नी के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया।

READ MORE: ‘BJP ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- बढ़ती महंगाई के कारण डबल इंजन सरकार का धुंआ निकल रहा

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राकेश यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों और मानसिक तनाव समेत हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है।