अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में खेत में करंट उतरने से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। धान की रोपाई के दौरान विद्युत पोल से केबल टूटकर खेत में भरे पानी में गिर गई, जिससे करंट फैल गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सीएचसी में इलाज के दौरान मौत

हादसे में हीरालाल प्रजापति (52) करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे रामबोध यादव (55) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: CM योगी का ललितपुर दौरा आज, 1766 करोड़ में बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।