हमीरपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दो लोगों की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा गांव निवासी श्रीचंद और कानपुर देहात के डेरापुर निवासी विवेक बाइक से छानी गांव जा रहे थे, तभी नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: आग लगी, जानें गई, फिर… दिल्ली से लखनऊ तक वही कहानी, बेकार सिस्टम और चढ़ गई 15 मासूमों की बलि

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों हाल ही में संपन्न हुए पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

READ MORE: हाईवे पर दर्दनाक मंजर, बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्राला ने रौंदा, मासूम बच्ची समेत 2 की मौत

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अज्ञात आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।