उन्नाव. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरी. घटना में 2 दोस्तों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश बाबू, हमसे ही सीख लीजिए… सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर बधाई देते हुए ओपी राजभर ने दे डाली सलाह, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि घटना परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव में उस वक्त घटी, जब 2 दोस्त एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान गंधा नाला पुलिया से बाइक जा टकराई और फिर नीचे जा गिरी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- 27 मई को ही ट्रस्ट के संज्ञान में आ गया था गबन का मामला, FIR दर्ज कराने निकल पड़े थे चंपत राय, एक फोन आया तो वापस लौट आए महासचिव

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान शुभम गुप्ता (19) और अखिलेश (19) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.