अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद बंधा रोड स्थित एक मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली. घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- कलेश बना कालः मां ने पहले 9 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर खुद भी खाकर मौत को लगा लिया गले
जानकारी के अनुसार सुजाबाद निवासी अभिलाष सहानी पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार की शाम परिवार सहित चौबेपुर थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर बहन की शादी में शामिल होने गए थे. शनिवार सुबह जब परिवार घर लौटा और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला. चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ने के बजाय उसके कब्जे उखाड़कर घर में प्रवेश किया. इसके बाद घर में रखे चांदी छोड़ सोने के आभूषण और हजारों रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश बाबू छुप-छुप के… ओपी राजभर का अखिलेश यादव का करारा तंज, सपा सांसदों को लेकर दिया बड़ा बयान
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा, सुजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है घटना सन्धिगध हैं. मामले के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

