उन्नाव/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे किनारे महिला का कई दिन पुराना नग्न शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले का कनेक्शन उन्नाव से जुड़ता दिखाई दे रहा है।
हॉस्पिटल के मालिक के खिलाफ रेप का केस
जानकारी के मुताबिक, मृतका ने उन्नाव के उत्तम हॉस्पिटल के मालिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि रेप का मुकदमा दर्ज होने के सिर्फ 2 दिन बाद ही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसका शव नग्न अवस्था में हाईवे किनारे फेंक दिया गया।
READ MORE: ओबेरॉय अमरविलास में खाया 41 हजार का डिनर, बिल आते ही चारों ‘रईस’ फरार, फिर…
पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
परिजनों ने महिला की गुमशुदगी कानपुर के बर्रा थाने में भी दर्ज कराई थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अस्पताल मालिक को उन्नाव पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और बाद में उसने खुद अदालत में सरेंडर किया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल उन्नाव पुलिस की भूमिका पर उठ रहा है।
आरोप है कि उन्नाव पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और पूरी कार्रवाई पर कुंडली मारकर बैठी रही। वहीं बुलंदशहर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, हजारों CCTV फुटेज खंगाले और घटना में इस्तेमाल गाड़ी तक का पता लगाया।

