UP Police Constable Written Exam 2026. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable) लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया जाएगा. इस बीच सीएम योगी का अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम के निर्णय के मुताबिक अभ्यर्थियों को बसों में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में सूचना जारी की थी. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ये परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हर दिन दो पालियों (shifts) में आयोजित होगी. जारी नोटिस में लिखा गया है कि ‘यह सूचना अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रकाशित की जा रही है. अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अग्रेतर महत्वपूर्ण निर्देशों हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें. यह भी सूचित किया जाता है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा सम्बन्धी समस्त सूचना/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्रदत्त की जाएगी’.
विज्ञापन के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों के 1180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में लगभग 28.86 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है.

