लखनऊ. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा जवाब दिया है. राजभर ने कहा कि कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही, लेकिन पिछड़े और दलित समुदायों को उनका हक नहीं मिला.

उन्होंने कहा- 60 साल कांग्रेस ने क्या कर रही थी? आज तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी घूम-घूमकर बयान दे रहे हैं कि पिछड़े-दलित को उनका हिस्सा नहीं मिला. तो 60 साल में कांग्रेस ने कितना दिया, पहले ये बताओ. आज तो यहां सिर्फ यूपी में 9 लाख सरकारी नौकरी की भर्ती हुई है.

इसे भी पढ़ें- योगी कैबिनेट का बड़ा दांव! 7.5 करोड़ Gen-Z को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम हो रहा है. काम तो सरकार कर ही रही है, मगर विपक्ष के चश्मे से दिखाई नहीं देगा. अब उनकी सरकार रहती तो दिखाई देता.

एक देश-एक चुनाव का समर्थन

ओम प्रकाश राजभर ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “चुनाव एक साथ होने चाहिए. बार-बार चुनाव होने पर विकास प्रभावित हो रहा है.” राजभर के इस बयान से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

इसे भी पढ़ें- स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

भाजपा और सहयोगी दल लगातार कांग्रेस पर लंबे शासनकाल में विकास न करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि कांग्रेस मौजूदा सरकार पर आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सवाल उठा रही है.