मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में long-term और मजबूत जापानी औद्योगिक तंत्र (Japanese industrial ecosystem) विकसित करने के क्रम में बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी की उपस्थिति में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के उद्घाटन सत्र शामिल हुए.
इस अवसर पर सीएम योगी ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (Escorts Kubota Ltd.) और स्पार्क मिंडा कॉर्पोरेशन (Spark Minda Corporation) का वर्चुअली भूमिपूजन कर प्रदेश में वृहद निवेश, रोजगार और नई विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की. साथ ही सीएम योगी ने Japan External Trade Organization (JETRO) और सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया.
इसे भी पढ़ें : निवेश भी होगा, नौकरी भी मिलेगीः रोजगार का उभरता केंद्र बन रहा UP, यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट में कुबोटा और स्पार्क मिंडा ने की योगी सरकार की सराहना
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, स्पष्ट नीति, साफ नीयत और दृढ़ संकल्प का ही प्रतिफल है कि आज ‘नया उत्तर प्रदेश’, भारत की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होते हुए विकास का ‘ग्रोथ इंजन’ बना है. जापान के दशकों के औद्योगिक अनुभव को आत्मसात कर उसे आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी आज उत्तर प्रदेश में है. जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना सेकंड इंडस्ट्रियल होम मानें. उत्तर प्रदेश सरकार भरोसेमंद पार्टनर (Reliable Partner) के रूप में आप सभी के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है.

