लखनऊ. नई दिल्ली में चल रहे यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के उद्घाटन और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जापानी और भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार का तेजी से उभरता केंद्र बताया है. इस दौरान कुबोटा कॉरपोरेशन जापान और स्पार्क मिंडा कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन, बड़े बाजार और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की.
इसे भी पढ़ें- जांच में खेला हो गया! चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने पर भड़के संजय सिंह, सवाल उठाते हुए दे डाली बड़ी चेतावनी
सेरेमनी में कुबोटा कॉरपोरेशन, जापान के प्रेसिडेंट एवं सीईओ शिंगो हानाडा ने नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की ग्राउंड ब्रेकिंग को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में कुबोटा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और साझेदारी को नया विस्तार मिल रहा है. हानाडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है. यहां हमारा निवेश प्रदेश की क्षमता में कंपनी के दीर्घकालिक विश्वास को दर्शाता है.
इसे भी पढ़ें- जिम के बाहर पत्नी और प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
अब 6 से 8 हजार अतिरिक्त रोजगार का लक्ष्य
मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा ने कहा कि स्पार्क मिंडा समूह ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में काम करता है और उत्तर प्रदेश में 40 वर्षों से अधिक समय से मौजूद है. वर्तमान में प्रदेश में कंपनी 9,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है. कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, मोटर पार्ट्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर में निवेश बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इस दौरान उन्होंने जापान और दुनिया भर के उद्योगों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विचार करने का आह्वान किया.

