UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार यानी आज 3 जून को आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 से 50 किमी. तेज हवाएं चलने का अनुमान है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता त्रस्त…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी, हर वर्ग परेशान और पीड़ित

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है. तपती धूप और गर्म हवाओं से लोगों को थोड़ी सी राहत मिल रही है. नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से आने वाले 4-5 दिन आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही मौसम विभाग ने व्रजपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. ऐसे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार की पहल से सिविल सेवा का सपना होगा साकार, IAS-PCS नि:शुल्क कोचिंग के लिए युवाओं में बढ़ा उत्साह

बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने नोएडा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, अमरोहा, मेरठ और बागपत में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं चलेगी. साथ ही रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़. सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, हमीरपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, मीरजापुर में भी बारिश और आंधी का होने की आशंका है.