UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लू की संभावना को लेकर योगी सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हताश और बौखलाई हुई…’, अखिलेश यादव ने बोला करारा हमला, कहा- 2027 के चुनाव में इनका पता नहीं चलेगा
मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके मद्देनजर सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर रखने को कहा है. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
सीएम ने अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट रखने को कहा है. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया है. साथ ही सीएम ने निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति को लेकर भी निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम ने जनता से भी अपील की है कि आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें- सड़क पर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, रेंगते हुए मंत्री के आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी, अखिलेश ने योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी है. वहीं पश्चिमी से पूर्वी यूपी तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, ललितपुर और आसपास के लिए इलाके में लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

