लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। सड़क पर लेटते हुए प्रदर्शनकारी मंत्री के आवास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुद को सरकार की नजर में कीड़े-मकौड़े बताया। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान द्वारा दिये गये आरक्षण के अधिकार को मारनेवाली भाजपा का अंहकार आज अंदर-ही-अंदर बहुत ख़ुश होगा कि सदियों से वंचित, शोषित, पीड़ित समाज आज भी उनके वर्चस्व के आगे दंडवत होकर याचना कर रहा है लेकिन अपने प्रभुत्व के घमंड में चूर भाजपाई और उनके संगी-साथी ये भी याद रखें कि जब आग्रह हार जाता है, तब इंसान सीमाएं लांघ जाता है।
READ MORE: लखीमपुर में सड़क हादसे में 10 की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं है
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने का कहना है किसरकार ने हमें कीड़ा समझा है, इसलिए हम कीड़ों की तरह रेंगकर विरोध कर रहे हैं। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं है, इसलिए आज हम लोग कीड़ों की तरह रेंगते हुए मंत्री के आवास पर पहुंचे हैं। वहीं एक अभ्यर्थी ने बताया कि हम लोग घर से हार चुके हैं और अब सरकार से भी उम्मीद नहीं रही है। यह अंतिम फरियाद है। सुनवाई नहीं हुई तो हम सभी अभ्यर्थी सामूहिक तौर पर आत्मदाह करेंगे।
READ MORE: लखीमपुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने का ऐलान, CM योगी ने भी की घोषणा
वहीं भीषण गर्मी की वजह से कई अभ्यर्थी बदहवास हो गए। पुलिस ने उन्हें पानी पिलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

