UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. प्रदेश में कई जिलों का पारा 45 के आसपास पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. हीटवेव को लेकर 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को बेवजह घरों से न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.
इसे भी पढ़ें- ‘जो अपनी पत्नी के साथ…’ अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर, कहा- मूकदर्शक बन गए थे सपा प्रमुख
प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पहला सबसे गर्म बांदा जिला रहा, जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं दूसरे नंबर पर सुल्तानपुर (43.4) और तीसरा सबसे ज्यादा गर्म जिला प्रयागराज रहा, जहां 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है. वहीं उमस बढ़ने की भी संभावना है, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में रात में भी लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. रात में भी पारा 25 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में लोगों को गर्मी की वजह से नींद लेने में भी दिक्कतें आ रही है.
इसे भी पढ़ें- ये क्या बोल गए खड़गे! PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर बोले योगी, कहा- ये कांग्रेस का दिवालियापन
लू की चेतावनी
वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

