UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार यानी आज 2 जून को आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- नशे का बड़ा खेल बेनकाब! वाराणसी एयरपोर्ट से 19.70 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 6 थाई नागरिक गिरफ्तार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यूपी के 55 जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं. बीते कुछ दिन से मौसम में बदलाव होने से कुछ इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 2 जून यानी आज कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजानकारी (शाहजहांपुर), संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में झमाझम बारिश होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें- ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- विश्वासघात का धंधा यूपी में नहीं चलेगा

इसके अलावा वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और आसपास के इलाके में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.