लखनऊ. यूपी में बारिश के बीच एक बार फिर मानसून कुछ वक्त के लिए थम गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार यानी आज कई जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की है. वहीं कुछ जगहों पर व्रजपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 27 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसके बाद मौसम फिर से सुहाना होता नजर आएगा.
इसे भी पढ़ें- मायावती ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई का विरोध, FIR वापस लेने की मांग
बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही थी. जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही थी. वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून देखने को मिल रहा था. मौसम विभाग की ओर से रविवार के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं कल यानी सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘घर जाकर दावत होगी…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही इको गार्डन में जश्न, टॉफियां बांटी और फाड़ दिए पोस्टर
कहां-कहां होगी बारिश
रविवार को पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या, गोंडा बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, प्रतापगढ़, कौशांबी समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है.


