UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में 45 पार पहुंच चुका है. हीटवेव को लेकर 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें- ’75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें आवश्यकता नहीं…’ बृजभूषण बोले- इतने वर्षों में कितनों का भला हुआ? संविधान को लेकर कह दी ये बात
प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है. झांसी, जालौन और ललितपुर में भी तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में गर्मी अपने चरम पर है. यहां तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू की चेतावनी जारी की है.
इसे भी पढ़ें- पैसे के लिए ताक पर रखे जा रहे नियम : गैलन और डिब्बों में दिया जा रहा पेट्रोल, विरोध करने पर ग्राहकों से मारपीट कर रहे कर्मचारी
वहीं उमस बढ़ने की भी संभावना है, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में रात में भी लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. रात में भी पारा 25 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में लोगों को गर्मी की वजह से नींद लेने में भी दिक्कतें आ रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

