UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका जाहिर की है.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकार सत्ता के अहंकार में संवेदनहीन हो गई…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार से जनता परेशान

बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी का तो एहसास हो ही रहा है. साथ ही किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने फिलहाल 3-4 दिनों तक बारिश होने के आसार कम हैं. उसके बाद एक बार फिर मानसून सक्रिया होगा.

इसे भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, घर से करोड़ों की संपत्ति बरामद

कहां बरसेंगे बदरा

महराजगंज, संतकबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, 18 और 19 जुलाई से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 18 जुलाई से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.