UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है. कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के राहत मिल गई है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार यानी आज 4 जून को 20 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 70 किमी. तेज हवाएं चलने का अनुमान है. विभाग ने इसे लेकर सख्त चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को घरों से न निकलने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और विकास का 36 का आंकड़ा…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP ने सपा सरकार के समय के विकास परियोजनाओं को बर्बाद कर दिया

बता दें कि हाथरस, मथुरा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और आगरा में दिन में गर्मी का एहसास होगा. कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. वहीं कानपुर देहात, हरदोई, लखीमपुर खीरी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर और अयोध्या में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- यमराज कहां है योगी जी! रातभर बंधक बनाकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप, नारी सुरक्षा के दावे खोखले, ऐसे में कैसे आएगा रामराज?

इसके अलावा कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और आसपास के इलाके में बादल छाएं रहेंगे. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, दिन में लोगों को हीटवेव और उमस का सामना करना पड़ सकता है.