UP Weather Today: उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में आने वाले तीन चार दिनों तक बारिश का क्रम बना रहेगा। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी में 18-19 जून और 21-22 जून और पश्चिमी यूपी में 16 से 19 जून को बादल बरस सकता है। इस दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने आज प्रयागराज-वाराणसी समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा जिलों में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। वहीं वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कि माने तो सोनभद्र जिले से 23 या 24 जून को यूपी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। इस बार अल नीनो के प्रभाव की वजह से मॉनसून कमजोर रह सकता है।

READ MORE: UP Weather Today : वाराणसी, गोरखपुर समेत इन जिलों में तपती गर्मी का करना होगा सामना, मेरठ, कानपुर जैसे जनपदों में मिलेगी राहत

इन जिलों में बारिश की संभावना

प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, वाराणसी, गाज़ीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, जौनपुर, संत रविदास नगर, ललितपुर

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 18 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज एटा, मथुरा, कासगंज, हाथरस, आगरा, अयोध्या, फिरोजाबाद, बांदा, कन्‍नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है।